जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब और नाले की हुई सफाई

अनूपपुर// वेद शर्मा //1 मई 2026/जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत आज नगर पालिका बिजुरी के वार्ड क्रमांक 13 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय अनुसुइया तालाब और कोरजा नाला की व्यापक साफ-सफाई की गई।

​अभियान के अंतर्गत तालाब और नाले में लंबे समय से जमा गंदगी, कचरा और जल प्रवाह में बाधा बन रहे अवरोधों को हटाया गया। स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से हुए इस कार्य का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना और उनकी जल संचयन क्षमता को बढ़ाना है।

​सफाई के दौरान मौजूद लोगों को जल की महत्ता बताते हुए अपील की गई कि वे जल स्रोतों में कचरा न डालें। इस अभियान से न केवल क्षेत्र में स्वच्छता बढ़ेगी, बल्कि मानसून के दौरान जल भराव की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed