इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सूदखोरी और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां एक परिवार के घर पर देर रात हमला, गाली-गलौज, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक क्षेत्र का रहने वाला राज यादव उर्फ राज गोल्डन लंबे समय से सूदखोरी और दबंगई करता आ रहा है। आरोप है कि वह लोगों से भारी ब्याज पर पैसे वसूलता है और विरोध करने पर धमकाने व मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। एफआईआर के अनुसार 18 मई की रात करीब 1 बजे आरोपी राज गोल्डन अपने साथी अक्षय और अन्य लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और शराब की बोतलें फेंककर घर के कांच तोड़ दिए। घटना से परिवार दहशत में आ गया जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया था घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी घर के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर तेजी से वायरल हो रहा है क्षेत्रीय रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए NSA और गुंडा एक्ट जैसी धाराओं में कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में भय का माहौल खत्म हो सके












Leave a Reply