देवास के टोंकखुर्द मेंआबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही कर 103 पेटी देशी, विदेशी मदिरा जप्त, पढ़िए खबर

सोनकच्छ- सोनू मंसूरी

देवास ।कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा टोंकखुर्द में कार्यवाही कर देशी विदेशी मदिरा जब्त की।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे ने बताया कि आबकारी वृत देवास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि टोंकखुर्द में एक ढाबे पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के तुरन्त आबकारी टीम गठित कर रवाना किया।आबकारी की टीम द्वारा रेस्टोरेंट पर पहुंचकर समक्ष विधिवत तलाशी ली गई, जिसमे रेस्टोरेंट के अंदर से 103 पेटी देशी-विदेशी मदिरा कुल मात्रा 961.6 बल्क लीटर बरामद की गई। अवैध रूप से संग्रह कर रखी हुई थी।एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी से पूछताछ कर अन्य लागों की तलाश की जा रही है,जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 774228 रुपये है l कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक कैलाश जामोद ,आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed