देवास के सोनकच्छ में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया

मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

देवास जिले के सोनकच्छ के ग्रामीण छोटी काशी मंडल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन इतवारिया बाजार चौक में मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पिलवानी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पार्टी की उपलब्धियों को याद किया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उन्हें मिठाई खिलाई गई मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जो वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि देवनारायण शर्मा, राजेंद्र नाहर, शेषनारायण नाहर, बाबूलाल मुकाती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed