धरमपुरी विधानसभा में विकास की गूंज, कालूसिंह ठाकुर के नेतृत्व में बदल रही तस्वीर

धरमपुरी विधानसभा के जन-जन के लिए समर्पित क्षेत्रीय विधायक कालूसिंह ठाकुर आज “विकास पुरुष” के नाम से पहचाने जाने लगे हैं। उनका समर्पण, सेवा भाव और जनता के प्रति निरंतर सक्रियता उन्हें क्षेत्र की जनता के बीच एक लोकप्रिय जननायक के रूप में स्थापित करती है।

वे हमेशा एक सच्चे सेवक की तरह आमजन के बीच उपस्थित रहते हैं और हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े दिखाई देते हैं। उनका यही समर्पण धरमपुरी विधानसभा में विकास की नई राह तैयार कर रहा है, जहाँ चौतरफा विकास की खुशबू अब गांव-गांव तक पहुँच रही है।

कार्यकर्ताओं के लिए हर पल स्वयं खड़े होकर कार्य करना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता है, जो आज युवाओं और संगठन के लिए प्रेरणा बन चुकी है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु चर्चा की।

धरमपुरी विधानसभा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य निरंतर जारी हैं और विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर का अथक प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा। उनका लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ धरमपुरी को एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *