नीमच में हेड कांस्टेबल का सुसाईड- दर्द, आंसू और इंतजार, होशियार सिंह अंतिम दर्शन को तरसे परिजन, अफसरों की ये कैसी मानवता, सुनिए एक बेटी का दर्द

नीमच की कनावटी पुलिस लाइन में उस वक्त सनसनी फैल गई… जब हेड कांस्टेबल होशियार सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके निवास पर पहुंचा।

शव पहुंचते ही पुलिस लाइन में मातम छा गया… साथी पुलिसकर्मी और रहवासी फूट-फूट कर रो पड़े… हर आंख नम थी… लेकिन इस गम के बीच गुस्सा भी साफ नजर आया।

मामला तब और गर्मा गया… जब परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव को एंबुलेंस से रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजन हरियाणा के लिए निकल चुके थे… बाद में उन्हें वापस बुलाया गया… लेकिन उनके आने का इंतजार नहीं किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि लोगों की मांग के बावजूद पुलिस प्रशासन शव को तुरंत ले जाने पर अड़ा रहा… और कुछ देर तक मौके पर तनातनी की स्थिति बन गई।

सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया… जब मृतक की बेटी अर्पिता यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने पिता के अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए गए। रोते हुए उन्होंने विभागीय प्रताड़ना का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

गौरतलब है कि हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन किया था… इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है… जिसमें विभागीय दबाव और प्रताड़ना के आरोप बताए जा रहे हैं।

अब सवाल उठता है… क्या इस मौत के पीछे वाकई कोई दबाव था?
क्या होगी निष्पक्ष जांच?
या फिर सच दफन हो जाएगा फाइलों में?

नीमच से बड़ी खबर… देखते रहिए… ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed