सोनकच्छ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तालोद के किराना दुकान संचालक युवक फुलचंद सिसोदिया को गांव के एक बच्चे को पांच रुपए की पेप्सी उधार नहीं देना मंहगा पड़ गया , पेप्सी उधार नहीं देने से नाराज़ बच्चे के परिवार के तीन युवक गोविंद टकवाना, कृष्णपाल सिंह गोयल,और आदर्श ने दुकानदार की दुकान पर पहुंचकर पहले गाली गलौज की और अपने साथ पोलीथीन बैंग में लायें पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिससे दुकानदार युवक और दुकान दोनों काफी जल गये, दुकानदार ने घर में भाग कर बाथरूम में पानी से आग बुझाई। गंभीर रूप से जलें युवक का इलाज सोनकच्छ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है वहीं पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पांच रुपए की पेप्सी विवाद में बड़ा हमला: दुकानदार पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
