पीएम आवास ग्रामीण निर्माण कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं-सीईओ जिला पंचायत

अनूपपुर,5 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन योजना के आवास पूर्णता कार्यों की जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक मे कहा कि सभी पंचायत समन्वयक अधिकारी अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के हितग्राहियों से सतत संपर्क कर स्वीकृत आवासों की पूर्णता सुनिश्चित कराए।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण निर्माण कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आवासों की सिचुएशन पर कार्य का लक्ष्य कर आवास की पूर्णता में तेजी लाई जाए उन्होंने विकासखंड समन्वयक तथा पंचायत समन्वय अधिकारी को निर्देश दिए की पाक्षिक लक्ष्य निर्धारित कर आवासों की पूर्णता सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी योजना के कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन की दर्ज शिकायतों के निराकरण स्थिति की समीक्षा करते हुए शिकायतों को संतुष्टि के साथ निराकृत कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed