बड़ी ख़बर | उज्जैन में 1 करोड़ की अवैध शराब ज़ब्त, पुलिस ने तस्करों को दबोचा

उज्जैन। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत नानाखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्वेता गुप्ता और थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने निनोरा टोल के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध ट्रक (GJ17UU9877) को रोका।

तलाशी के दौरान ट्रक से 900 पेटी अवैध बीयर (करीब 21,600 केन) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक (कीमत करीब 55 लाख रुपये) समेत कुल 1 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया है।

मौके से आरोपी रवि चौहान और गमरा गुजरिया (निवासी अलीराजपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed