भीकनगांव नगर परिषद में रिश्वतखोरी का खुलासा, उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन 15 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के भीकनगांव नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन को लोकायुक्त टीम ने ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 6 निवासी आवेदक सिराज (कालू) पिता मकसूद पठान प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। योजना के अंतर्गत दूसरी किस्त जारी करवाने के लिए उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन द्वारा आवेदक से ₹15,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आवेदक द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त से किए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और मयंक जैन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed