रेलवे फाटक के पास मिला विस्फोटक पदार्थ, पुलिस जांच में जुटी

शाजापुर जिले में उज्जैन रोड स्थित देवास रेलवे फाटक के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मौके से 5 से 6 पेटी जिलेटिन रॉड बरामद की गई हैं, जिनका उपयोग सामान्यतः खदानों में ब्लास्टिंग कार्य के दौरान किया जाता है।

सूचना मिलते ही Maksi Police Station की टीम मौके पर पहुंची और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

मक्सी थाना प्रभारी Sanjay Verma ने बताया कि करीब 6 पेटी जिलेटिन बरामद हुई हैं। फिलहाल सामग्री को सुरक्षित रखकर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक पदार्थ वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed