1
1
Mandsaur Police के थाना नाहरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात मिनट में ग्रील काटकर डकैती करने वाली कुख्यात अंतरराज्यीय “लच्छु गैंग” के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 37 लाख रुपए कीमत का मशरुका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक Vinod Kumar Meena के निर्देशन में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना नाहरगढ़ पुलिस ने गिरोह को पकड़ा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, केरल और असम सहित कई राज्यों में चोरी और डकैती की वारदात करने वाला गिरोह नाहरगढ़ क्षेत्र में सुनसान स्थान पर वारदात की योजना बना रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब और मध्यप्रदेश के कई जिलों सहित राजस्थान में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। मध्यप्रदेश में हरदा, इंदौर, बड़वानी, खंडवा, देवास, कटनी, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और रायसेन में भी गिरोह ने घटनाएं करना कबूला है।
गिरफ्तार आरोपियों में गणेश उर्फ गणपत, कैलाश उर्फ बिशन, छोटू और दिनेश उर्फ महेश शामिल हैं, जो अलीराजपुर, धार और आसपास क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 12 लाख रुपए कीमत की एक फोर व्हीलर गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक कटर, मास्क, ग्लव्स और अन्य चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।
प्रकरण में थाना नाहरगढ़ में बीएनएस की धारा 313 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी सहित नाहरगढ़ थाना स्टाफ और साइबर सेल मंदसौर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।