शमशाबाद। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा संपर्क अभियान के अंतर्गत 18 मई 2026 को शमशाबाद कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शमशाबाद शहर सहित महानीम, डंगरवाड़ा, रुसल्ली, बमोरी, दफरयाई, खाताखेड़ी, लावाखेड़ी, पाली एवं आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अभियान के दौरान विभागीय स्टाफ घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं की शिकायतें एकत्र करेगा तथा POS प्रणाली के माध्यम से उन्हें ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित हो सके।
बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।
संपर्क हेतु मोबाइल नंबर :
📞 7828152828
📞 9981021286
📞 8461012561
