शादी की खुशियां बनी मातम… गड्ढे में डूबा इकलौता बेटा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विदिशा जिले के लटेरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

नगर के सेन गार्डन के पास एक 14 वर्षीय किशोर की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बालक शमशाबाद रोड का निवासी था और मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने लटेरी आया था।

परिजनों के अनुसार, बीती रात अचानक बालक लापता हो गया था। पूरी रात तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब दोबारा खोजबीन की गई, तो उसका शव गार्डन के पास बने पानी के गड्ढे में मिला।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed