R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

रामघाट पर बड़ा हादसा टला, शिप्रा में डूब रहे दो श्रद्धालुओं को SDRF जवानों ने बचाया

Spread the love

उज्जैन, 02 जुलाई। जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट ने बताया कि गुरुवार को रामघाट डीआरसी चौकी, थाना महाकाल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से आए तीन श्रद्धालु रामघाट पर चौकी के सामने शिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए हर्ष भी आगे बढ़े, लेकिन वे भी गहरे पानी में जाने पर डूबने लगे। इस दौरान उन्होंने नदी में लगी फ्लोटिंग बॉल को पकड़ लिया।

श्रद्धालुओं में विनय (35 वर्ष), प्रभात (28 वर्ष) एवं हर्ष (24 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ जवान राजेंद्र डाबी एवं बनेसिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगाई और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। जवानों द्वारा सर्वप्रथम प्रभात को सुरक्षित बाहर निकाला गया, तत्पश्चात हर्ष को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उल्‍लेखनीय है कि उज्जैन होमगार्ड द्वारा शिप्रा नदी में सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लोटिंग बॉल के माध्यम से बैरिकेडिंग की गई है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्य में सहायता मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *