दक्षिण पन्ना वनमंडल के सलेहा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट सलेहा के कक्ष 749 में लगभग 2 हेक्टेयर (5 एकड़) वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद भूमि संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मौके पर कंटूर ट्रेंच (समोच्च खाई) का निर्माण भी कराया गया, जिससे भविष्य में वन भूमि का संरक्षण तथा प्राकृतिक पुनर्जीवन सुनिश्चित हो सके।
यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी जीतू सिंह बघेल के निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान में परिक्षेत्र सहायक दिलीप सिंह, बीट प्रभारी प्रीति दुबे तथा वन अमले के सदस्य उमादत्त द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, उदय सिंगरौल एवं प्रद्युम्न तिवारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।












Leave a Reply