Ujjain में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी शिप्रा के बड़े पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई।
बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी शिप्रा घाट की सफाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया। हादसे में गाड़ी का एक पहिया पुल के नीचे लटक गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
“उज्जैन में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया… शिप्रा के बड़े पुल पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई… गाड़ी का एक पहिया पुल से नीचे लटक गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया…”












Leave a Reply