एक क्लिक में पढ़िए अनूपपुर की बड़ी प्रशासनिक खबरें

25 मई गंगा दशहरा के अवसर पर जल संरक्षण और संवर्धन पर जन सहयोग से सामूहिक श्रमदान तथा सांध्य कालीन संस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

अनूपपुर 21 मई 2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 25 मई 2026 हो गंगा दशहरा के अवसर पर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे व्यापक जन सहयोग से जल संरक्षण और संवर्धन कार्यों का क्रियान्वयन तत्पश्चात द्वितीय अवयव के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जन समुदाय के साथ ही जनप्रतिनिधियों तथा अन्य संगठनों के सहयोग से सामूहिक श्रमदान और योगदान कुआं,नहरो तथा पुरानी जल संग्रहण संरचनाओ, बावड़ी, तालाब इत्यादि का जीर्णोद्धार तथा घाटों की साफ सफाई कर पूर्व में निर्मित बोरवेल, ट्यूबवेल पर रिचार्ज किट का निर्माण अन्य जल संरक्षण संबंधी कार्य किए जाने के संबंध में दिशा- निर्देश दिए गए हैं।
कार्यों के क्रियान्वयन के संबंध में सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को उपयुक्त कार्यों का समय सीमा में चयन कर जन सहभागिता हेतु प्रचारित किए जाने तथा सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायतो को आयोजन के संबंध में निर्देश दिए हैं।

नगरीय निकाय एवं पंचायतो के फोटो युक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु प्रेक्षक 22 से 26 मई तक जिले के प्रवास पर रहेंगे

अनूपपुर 21 मई 2026/ मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण- 2026 के कार्यवाही के संबंध में प्रेक्षक श्री नरेन्द्र सिंह परमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (सेवानिवृत्त) मो.नं 9425101233, 8435601233 को नियुक्त किया गया है, जिनका शुक्रवार 22मई 2026 को अनूपपुर जिले में आगमन हो रहा है। प्रेक्षक श्री परमार 22 से 26 मई 2026 तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्रेक्षक महोदय के लिये श्री कृष्णकांत उईके आबकारी उप निरीक्षक मोबाईल नंबर- 8889336958, 9827458018 को लाईजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। उक्ताशय की जानकारी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार पाण्डेय ने दी है।

25 मई गंगा दशहरा के अवसर पर जल संरक्षण और संवर्धन पर जन सहयोग से सामूहिक श्रमदान तथा सांध्य कालीन संस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

अनूपपुर 21 मई 2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 25 मई 2026 हो गंगा दशहरा के अवसर पर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे व्यापक जन सहयोग से जल संरक्षण और संवर्धन कार्यों का क्रियान्वयन तत्पश्चात द्वितीय अवयव के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जन समुदाय के साथ ही जनप्रतिनिधियों तथा अन्य संगठनों के सहयोग से सामूहिक श्रमदान और योगदान कुआं,नहरो तथा पुरानी जल संग्रहण संरचनाओ, बावड़ी, तालाब इत्यादि का जीर्णोद्धार तथा घाटों की साफ सफाई कर पूर्व में निर्मित बोरवेल, ट्यूबवेल पर रिचार्ज किट का निर्माण अन्य जल संरक्षण संबंधी कार्य किए जाने के संबंध में दिशा- निर्देश दिए गए हैं।
कार्यों के क्रियान्वयन के संबंध में सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को उपयुक्त कार्यों का समय सीमा में चयन कर जन सहभागिता हेतु प्रचारित किए जाने तथा सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायतो को आयोजन के संबंध में निर्देश दिए हैं।

ग्राम सिवनीसंगम में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 29 मई को

अनूपपुर 21 मई 2026/ तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम सिवनीसंगम में 29 मई 2026 को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के समुचित क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ़ को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में जन समस्या रजिस्टर/आवेदन रजिस्टर संधारित करते हुए प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों से जन समस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

ईदुज्जुहा त्यौहार के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर ने नियुक्त किए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट

अनूपपुर 21 मई 2026/ गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 27 मई 2026 को ईदुज्जुहा का त्यौहार मनाया जाएगा। ईदुज्जुहा त्यौहार के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रातः 7ः30 बजे से ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। जिसमें अत्यधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। इस त्यौहार के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की है। साथ ही उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सहयोग हेतु संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए हैं कि उक्त अवधि में थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *