पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में आज गुरुवार मौसम का सबसे क्रूर चेहरा सामने आया। ग्राम पंचायत सिमरदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहां अपनी बहन को ससुराल छोड़ने आए एक नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गए। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Vio – जानकारी के मुताबिक, बरबसपुरा निवासी नीशू अहिरवार (पिता बच्चूलाल) अपनी बहन को छोड़ने सिमरदा गांव आया था। हल्की बारिश के दौरान वह घर के पास ही ग्रामीणों के साथ बैठा था। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ मौत बनकर गिरी बिजली ने नीशू को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। वहीं पास खड़े दो 12 वर्षीय बच्चे (मोहित पिता रामबाबू और मोहित पिता विश्वनाथ) और 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कल्ली बाई गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए तत्काल आर्थिक मुआवजे की मांग की है। वहीं प्रशासन ने अलर्ट जारी कर खराब मौसम में पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की है।












Leave a Reply