कायथा / शासकीय महाविद्यालय कायथा में लैंगिक समानता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शेखर मैदमवार, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन थे।
परिचर्चा सत्र की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आभा तिवारी ने कहा कि लैंगिक समानता समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर, सम्मान और अधिकार देकर ही एक न्यायपूर्ण, सशक्त और प्रगतिशील समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
परिचर्चा का संचालन डॉ. धीरेन्द्र केरवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ.परीक्षा वागले, डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार शाह, घनेन्द्र सिंह, डॉ. प्रतिभा मरावी आदि प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए।
शासकीय महाविद्यालय कायथा में लैंगिक समानता पर परिचर्चा आयोजित












Leave a Reply