उज्जैन जिले के बड़नगर थाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने साइबर सेल व CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन शकील, मोहम्मद गुलाम नबी, अनिल, नागेश्वर शर्मा, इरशाद अहमद, निलेश राठौड़, महेंद्र कुमार, संजय कुमार, विशाल कुमार और भूपेंद्र बैरागी को उनके सुपुर्द कर दिए गए।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अशोक पाटीदार के साथ उपनिरीक्षक सौभाग्य सिंह, प्रतीक यादव और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
