भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, राकेश की मौके पर मौत, 3 युवक गंभीर

Spread the love

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अकोदिया मार्ग पर याराना ढाबा के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

इस भीषण हादसे में कार सवार राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीवन सहित तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि चारों युवक ग्राम गैर खेड़ी के निवासी थे और भैंसवा माता जी के दर्शन कर अपनी मन्नत पूरी कर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और मदद पहुंचाई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *