मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक रूह कँपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में तीन हैवानों ने न केवल कानून की धज्जियाँ उड़ाईं, बल्कि इंसानियत को भी तार-तार कर दिया। घटना 29 अप्रैल 2026 की जब नाबालिक अपने एक दोस्त से मिलने गई नाबालिग किशोरी के साथ जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता अपने दोस्त के साथ एक सुनसान स्थान पर थी, तभी दो बाइकों पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और डरा-धमका कर मोबाइल, नकदी व चांदी की चेन लूट ली। इतना ही नहीं, पुलिस का डर दिखाकर तीनों को जबरन जंगल के भीतर ले जाया गया। वहाँ दोस्त को बंधक बनाकर उसके सामने ही नाबालिग के साथ तीनों दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए BNS की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
