गुना नगर पालिका CMO को नगरीय प्रशासन विभाग के कमिश्नर ने दिया नोटिस 2 दिन में मांगा जवाब

Spread the love

रिपोर्ट – गौरव शर्मा

गुना / भोपाल – नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित ट्रेनिंग से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर गुना नगरपालिका की प्रभारी CMO और डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री को नोटिस जारी किया गया है। विभाग के कमिश्नर ने नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है।

बता दें कि 16 और 17 अप्रैल को भोपाल स्थित सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान, भौरी में “शहरी नियोजन, विकास एवं सुधार” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी, लेकिन गुना की प्रभारी सीएमओ मंजूषा खत्री इसमें शामिल नहीं हुईं।

बिना कारण रहीं गैर हाजिर
विभाग के अनुसार उन्होंने अनुपस्थिति के लिए सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति भी नहीं ली। आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यह आचरण शासकीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है। इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है।

जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई
नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी 2 दिन के भीतर अपना स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करें, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं अधिकारी की होगी। सूत्रों के मुताबिक नोटिस मिलने के बाद प्रभारी CMO मंजूषा खत्री तत्काल भोपाल रवाना हो गईं, जिससे प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वह भोपाल पहुंचकर अपना स्पष्टीकरण रख सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed