उज्जैन | महाकाल मंदिर में गर्मी से राहत के लिए फॉगिंग सिस्टम की शुरुआत

Spread the love

उज्जैन। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में फॉगिंग/मिस्ट सिस्टम का प्रायोगिक उपयोग 1 मई 2026 से शुरू कर दिया गया है।

यह आधुनिक व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इसे निर्धारित समय के बाद भी चालू रखा जा सकता है, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधा मिल सके।

प्रशासन के अनुसार, इस प्रणाली की उपयोगिता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि परिणाम संतोषजनक रहे, तो इसे मंदिर परिसर में स्थायी रूप से स्थापित करने का निर्णय लिया जाएगा।

👉 उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में यह पहल राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *