टीकमगढ़: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, टूटे तार में करंट आने से 6 गौवंश की मौत; 27 अप्रैल से टूटी पड़ी थी लाइन

Spread the love

टीकमगढ जिले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के चलते सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। भगत नगर के आगे 27 अप्रैल से टूटी पड़ी 11 केवी लाइन में अचानक करंट आने से 6 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया।

एक हफ्ते से टूटी पड़ी थी लाइन, नहीं की मरम्मत
स्थानीय लोगों के अनुसार, भगत नगर के आगे खेतों के पास 11 केवी लाइन विगत दिनों आई आंधी-तूफान में टूटकर गिर गई थी। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन लाइन नहीं जोड़ी गई। मंगलवार को सुबह अचानक लाइन में करंट आ गया। उसी समय वहां से गुजर रहे 6 गौवंश टूटे हुए तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते टूटी लाइन को ठीक कर दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ बिल वसूलता है, जमीनी हकीकत कुछ और ही है। खुले तारों और जर्जर खंभों से पूरे इलाके में हादसे का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *