विदिशा में बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 4-5 लोग घायल

Spread the love

विदिशा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लटेरी क्षेत्र के मदनखेड़ी चौराहे पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में 4 से 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले की लटेरी तहसील अंतर्गत मदनखेड़ी चौराहे पर एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।घायलों को तत्काल नजदीकी लटेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *