एक क्लिक में पढ़िए अनूपपुर की बड़ी खबरें

Spread the love

खरीफ फसलों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, ई-विकास पोर्टल से किसान कर सकेंगे बुकिंग

अनूपपुर 7 मई 2026/​ प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में राज्य के पास 6.40 लाख मेट्रिक टन यूरिया, 5.13 लाख मेट्रिक टन डीएपी-एनपीके और 3.50 लाख मेट्रिक टन एसएसपी का विशाल भंडार उपलब्ध है। विषम वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार के सहयोग से उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है, जिसे जिला स्तर पर सोसायटियों, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों और निजी दुकानों तक पहुँचाया जा चुका है। ​खाद वितरण प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए ‘ई-विकास पोर्टल’ के माध्यम से बुकिंग की व्यवस्था की गई है। इस प्रणाली की विशेषता यह है कि इसमें न केवल सामान्य किसान, बल्कि राजस्व व वन पट्टाधारी, सिकमी (बटाईदार), वृद्ध एवं दिव्यांग किसान तथा धार्मिक ट्रस्टों की भूमि के लिए भी खाद प्राप्त करने का विशेष प्रावधान किया गया है। किसान अपनी सुविधानुसार पसंदीदा केंद्र या दुकान का चयन कर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकते हैं। ​किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने नियमों में लचीलापन देते हुए उन्हें एकमुश्त खाद उठाने की अनुमति दी है। किसान अपनी फसल के लिए आवश्यक यूरिया, डीएपी, पोटाश और एसएसपी की पूर्ण मात्रा एक ही बार में प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि किसान बोनी के समय होने वाली भीड़ से बचने के लिए समय रहते पोर्टल पर प्रक्रिया पूर्ण कर अपनी आवश्यकतानुसार खाद का उठाव सुनिश्चित करें।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक

अनूपपुर 07 मई 2026/ उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों एवं एनसीटीई पाठ्यक्रम संचालित करने वाले महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 30 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए, प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष भी इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, इसमें दो केंद्रीकृत चरण एवं एक CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण सम्मिलित रहेगा। विद्यार्थी मोबाइल ऐप (ePravesh) एवं ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए प्रवेश को अधिक सुलभ बनाने के लिए, पंजीयन शुल्क NCTE एवं परंपरागत पाठ्यक्रमों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोर्टल शुल्क पूर्णतः समाप्त रहेगा। प्रथम चरण में छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा द्वितीय चरण से सभी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो स्वयं पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में सहायता केंद्र (Help Centers) स्थापित किए गए हैं, जहाँ निःशुल्क पंजीयन सुविधा उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों की सहायता के लिए विभाग द्वारा 24×7 हेल्पलाइन, टोल-फ्री नंबर एवं हेल्पडेस्क भी स्थापित किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को सुगम, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप, इस वर्ष एक महत्वपूर्ण नवाचार किया गया है। अब अन्य संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को साक्षात्कार आधारित पात्रता का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 14 मई 2026 तक जिले के अग्रणी महाविद्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। प्रवेश पूर्व वर्ष की भांति मेजर विषय के आधार पर दिया जाएगा, जबकि विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार माइनर एवं मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों का चयन कर सकेंगे। विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए, प्रथम आवंटन सूची 20 मई 2026, द्वितीय आवंटन सूची 7 जून 2026 और तृतीय (थर्ड) आवंटन सूची 23 जून 2026 को जारी की जाएगी।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा नशामुक्ति विषय पर जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन

अनूपपुर 7 मई 2026/ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत 3 मई को वृद्धाश्रम में तथा 4 मई को आंगनबाड़ी केन्द्र पटौराटोला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा 6 मई को जिला जेल अनूपपुर में नशामुक्ति विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम में शिविर के दौरान सभी वृद्धजनों का एनसीडी परीक्षण किया गया तथा प्रत्येक वृद्धजन से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र पटौराटोला में आयोजित शिविर में 3 माह से 8 वर्ष तक के बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। जिला जेल अनूपपुर में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक एवं शारीरिक हानि तथा इससे परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

खनिज रेत का अवैध परिवहन करने पर 02 वाहन जब्त

अनूपपुर 07 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में खनिज विभाग अनूपपुर द्वारा तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम अमगवां तथा तहसील जैतहरी के ग्राम खोडरी में खनिज रेत का अवैध परिवहन करने पर वाहन मेटाडोर क्रमांक MP65GA2717 तथा मेटाडोर क्रमांक MP65ZB4883 को जप्त कर वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक

अनूपपुर 07 मई 2026/ उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों एवं एनसीटीई पाठ्यक्रम संचालित करने वाले महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 30 जून 2026 तक संचालित की जाएगी।

विद्यार्थियों के लिए, प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष भी इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, इसमें दो केंद्रीकृत चरण एवं एक CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण सम्मिलित रहेगा। विद्यार्थी मोबाइल ऐप (ePravesh) एवं ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे।

विद्यार्थियों के लिए प्रवेश को अधिक सुलभ बनाने के लिए, पंजीयन शुल्क NCTE एवं परंपरागत पाठ्यक्रमों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोर्टल शुल्क पूर्णतः समाप्त रहेगा। प्रथम चरण में छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा द्वितीय चरण से सभी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो स्वयं पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में सहायता केंद्र (Help Centers) स्थापित किए गए हैं, जहाँ निःशुल्क पंजीयन सुविधा उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों की सहायता के लिए विभाग द्वारा 24×7 हेल्पलाइन, टोल-फ्री नंबर एवं हेल्पडेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को सुगम, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप, इस वर्ष एक महत्वपूर्ण नवाचार किया गया है। अब अन्य संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को साक्षात्कार आधारित पात्रता का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 14 मई 2026 तक जिले के अग्रणी महाविद्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। प्रवेश पूर्व वर्ष की भांति मेजर विषय के आधार पर दिया जाएगा, जबकि विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार माइनर एवं मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों का चयन कर सकेंगे।

विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए, प्रथम आवंटन सूची 20 मई 2026, द्वितीय आवंटन सूची 7 जून 2026 और तृतीय (थर्ड) आवंटन सूची 23 जून 2026 को जारी की जाएगी।

खरीफ फसलों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, ई-विकास पोर्टल से किसान कर सकेंगे बुकिंग

अनूपपुर 7 मई 2026/​ प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में राज्य के पास 6.40 लाख मेट्रिक टन यूरिया, 5.13 लाख मेट्रिक टन डीएपी-एनपीके और 3.50 लाख मेट्रिक टन एसएसपी का विशाल भंडार उपलब्ध है। विषम वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार के सहयोग से उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है, जिसे जिला स्तर पर सोसायटियों, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों और निजी दुकानों तक पहुँचाया जा चुका है।

​खाद वितरण प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए ‘ई-विकास पोर्टल’ के माध्यम से बुकिंग की व्यवस्था की गई है। इस प्रणाली की विशेषता यह है कि इसमें न केवल सामान्य किसान, बल्कि राजस्व व वन पट्टाधारी, सिकमी (बटाईदार), वृद्ध एवं दिव्यांग किसान तथा धार्मिक ट्रस्टों की भूमि के लिए भी खाद प्राप्त करने का विशेष प्रावधान किया गया है। किसान अपनी सुविधानुसार पसंदीदा केंद्र या दुकान का चयन कर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकते हैं।

​किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने नियमों में लचीलापन देते हुए उन्हें एकमुश्त खाद उठाने की अनुमति दी है। किसान अपनी फसल के लिए आवश्यक यूरिया, डीएपी, पोटाश और एसएसपी की पूर्ण मात्रा एक ही बार में प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि किसान बोनी के समय होने वाली भीड़ से बचने के लिए समय रहते पोर्टल पर प्रक्रिया पूर्ण कर अपनी आवश्यकतानुसार खाद का उठाव सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *