ओंकारेश्वर पहुंचे खंडवा के नवागत एसपी आगम जैन, बाबा ओंकारेश्वर का लिया आशीर्वाद

Spread the love

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में खंडवा जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने पहुंचकर भगवान बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भीषण 45 डिग्री तापमान के बीच एसपी आगम जैन का यह पहला ओंकारेश्वर दौरा रहा।
दौरे के दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ओंकारेश्वर की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्रीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान एसडीओपी मनोहर गवली एवं थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंदया ने उन्हें क्षेत्र की महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

ज्योतिर्लिंग मंदिर में वैदिक ब्राह्मणों के गगनभेदी मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्रसिंह द्वारा नवागत एसपी का प्रथम आगमन पर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर खंडवा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *