विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चटोली निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
जानकारी के मुताबिक चटोली निवासी महेश शर्मा पिता बृज शर्मा अपने कुछ परिचित लोगों के साथ दीपना खेड़ा गया था। इसी दौरान उसका शव फंदे पर लटका मिला। शुरुआती तौर पर मामला फांसी का बताया जा रहा है, लेकिन मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही विदिशा से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को नीचे उतारा गया।
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
