पिपलिया मंडी में कपड़े की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, CCTV में कैद हुई वारदात

Spread the love

पिपलिया मंडी। नगर के प्रमुख गांधी चौराहे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर स्थित ऐक्शन कलेक्शन रेडीमेड स्टोर पर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

जानकारी के अनुसार घटना के समय दुकान पर संचालक की छोटी बच्ची अकेली बैठी हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ और कपड़े देखने का बहाना करने लगा। उसने बच्ची से उसके पिता के बारे में पूछा। बच्ची जैसे ही अपने पापा को बुलाने के लिए दुकान के अंदर गई, आरोपी ने मौका पाकर गल्ले पर हाथ साफ करने की कोशिश शुरू कर दी।

इसी बीच दुकान संचालक वहां पहुंच गए। अचानक मालिक को सामने देखकर आरोपी घबरा गया और सामान्य बातचीत करते हुए वहां से निकल गया। शुरुआत में दुकानदार को उसकी हरकतों पर ज्यादा संदेह नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर बाद शंका होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से गल्ला टटोलते और चोरी का प्रयास करते नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *