📰 पूरी खबर:

अनूपपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों के तबादले कर उन्हें नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक श्यामलाल मरावी को सरई चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उप निरीक्षक विपुल कुमार शुक्ला को देवहरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं से पुलिस कार्यप्रणाली में गति आएगी, कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्थानीय स्तर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब की कार्यशैली और विभागीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की पहल की सराहना की जा रही है। प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

– वेद शर्मा, अनूपपुर