📰 पूरी खबर:
मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन
अनूपपुर 16 जुलाई 2026/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिले के पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राएं 31 अगस्त 2026 तक स्पर्श पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता के अनुसार दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित एवं मंदबुद्धि श्रेणी के विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं मंदबुद्धि विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर कक्षा 10वीं या आईटीआई में प्रथम प्रवेश के समय तथा अस्थिबाधित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर कक्षा 10वीं में प्रथम प्रवेश के समय लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे अस्थिबाधित विद्यार्थी, जिनके शरीर का निचला भाग प्रभावित हो, जिनकी दिव्यांगता 60 प्रतिशत या उससे अधिक हो तथा चलने में असमर्थता हो, उन्हें कक्षा 10वीं में प्रथम प्रवेश अथवा स्नातक स्तर पर प्रवेश लेने पर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएगी। विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों से पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय-सीमा में सुनिश्चित कराने की अपील की है।
बीते 24 घंटे में जिले में 5.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
अनूपपुर 16 जुलाई 2026/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 5.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र कोतमा में 2.0 मिली मीटर, बिजुरी में 29.2 मिली मीटर, वेंकटनगर में 3.6 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 1.2 मिली मीटर, अमरकंटक में 10.0 मिली मीटर तथा वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर,जैतहरी, तथा बेनीबारी में वर्षा निरंक दर्ज की गई।