📰 पूरी खबर:
अनूपपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं थाना जैतहरी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जैतहरी निवासी गणेश राठौड़ के घर से 30 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। वहीं, प्रकाश सोनी, निवासी जैतहरी, के यहां से 12 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
दोनों मामलों में आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर संबंधित प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
प्रशासन ने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।