MP: प्रेम में टूटा युवक, “लड़कों के दिल से मत खेलो”— मौत से पहले युवक का आख़िरी संदेश, मौत से पहले बनाया 12 मिनट का वीडियो, 10 साल के रिश्ते और टूटी शादी की कहानी

कन्नौद निवासी 27 वर्षीय मनीष यादव की इंदौर में 5 अप्रैल 2025 को हुई मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करीब 10 महीने बाद पुलिस द्वारा मोबाइल लौटाए जाने पर परिवार को आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया 12 मिनट का वीडियो मिला है।

https://www.facebook.com/reel/1379501223863242

वीडियो में मनीष ने बताया कि वह एक लड़की के साथ करीब 10 साल तक प्रेम संबंध में रहा और शादी के सपने देख रहा था, लेकिन अचानक बातचीत बंद हो गई और बाद में उसे लड़की की सगाई किसी और से होने की जानकारी मिली।
मनीष ने आरोप लगाया कि लड़की के मंगेतर और उसके रिश्तेदारों की वजह से वह मानसिक दबाव में आ गया। वीडियो में उसने लड़की की मामी पर माइंड वॉश करने और मामा का नाम लेकर डराने की बात कही।

साथ ही वीडियो में मामा के सतवास क्षेत्र में बताए गए प्लॉट और प्रभाव का जिक्र किया गया है, जिनका हवाला देकर दबाव बनाने की बात सामने आई है।
वीडियो के अंत में मनीष ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लड़कों के दिल से नहीं खेलना चाहिए। फिलहाल कन्नौद में रह रहा परिवार बेटे को खोने के गम में डूबा है और इस वीडियो को अहम सबूत मानते हुए न्याय की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed