महिला आरक्षण के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, छापीहेड़ा में किया पैदल मार्च निकाली रैली

संवाददाता -रामबाबू चौहान

राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा नगर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के निर्देशानुसार ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिलाओं के सम्मान में पैदल मार्च निकाली रैली। महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकला. बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल हुए,पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय से लेकर नलखेड़ा रोड स्थित सोनी मैरिज गार्डन तक निकाला गया । इसके पश्चात नलखेड़ा रोड स्थित सोनी मैरिज गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें नवनियुक्त मण्डलम अध्यक्षों का परिचय व कार्यक्षेत्र पर चर्चा, ब्लॉक कार्यकारणी के निर्माण हेतु चर्चा, ब्लॉक के अंतर्गत बढ़ी हुई पोलिंगों पर बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति, जन महत्व के मुद्दे एवं आंदोलनों की तैयारी पर चर्चा, ग्राम पंचायत कमेटी द्वारा नवीन वोटर लिस्ट प्राप्त कर, उस पर चर्चा, ग्राम चौपाल के आयोजनों पर चर्चा,ब्लॉक में सोशल मीडिया टीम का गठन करना आदि विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed