R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में मातृत्व सुरक्षित अभियान शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

पन्ना। अनूप कुमार शुक्ला। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कार्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार विकासखंड पवई अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व सुरक्षित अभियान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई। जांच उपरांत जिला चिकित्सालय पन्ना से आई महिला चिकित्सक डॉ. सायमा बानों द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं को आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में आयोजित शिविर में 80 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों की रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा शिविर में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं के लिए चाय, पानी एवं स्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई, जिसकी सराहना महिलाओं एवं उनके परिजनों द्वारा की गई।

शिविर के सफल आयोजन में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सोनी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *