R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर अनूपपुर पुलिस का प्रहार, 3 ट्रक और 1 स्कॉर्पियो जब्त

Spread the love

अनूपपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब (IPS) के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 3 ट्रक और 1 स्कॉर्पियो को जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया। जब्त किए गए वाहनों में ट्रक क्रमांक CG 10 AZ 2508, MP 20 ZU 7854, MH 04 JK 8154 तथा स्कॉर्पियो क्रमांक UP 60 Q 5901 शामिल हैं।

माननीय न्यायालय ने एक ट्रक और स्कॉर्पियो के मामले में कुल ₹20,500 का जुर्माना लगाया है, जबकि अन्य दो ट्रकों के प्रकरण अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं।

अनूपपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि नशे में ड्राइविंग न सिर्फ अपराध है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *