R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

एक क्लिक करें और अनूपपुर की हर बड़ी खबर से रहें अपडेट।

Spread the love

बीते 24 घंटे में जिले में 5.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
अनूपपुर 04 जुलाई 2026/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 5.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 4.4 मिली मीटर, बिजुरी में 2.1, जैतहरी में 4.4, वेंकटनगर में 2.7, पुष्पराजगढ़ में 8.4 मिली मीटर,अमरकंटक में 22 तथा बेनीबारी में 2.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र कोतमा में वर्षा निरंक दर्ज की गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के 28 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
अनूपपुर 04 जुलाई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में 9 कार्यकर्ता एवं 19 सहायिका सहित कुल 28 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण तथा आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 10 जुलाई को
अनूपपुर 04 जुलाई 2026/भारत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन संसदीय क्षेत्र शहडोल की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की अध्यक्षता में 10 जुलाई 2026 को अपरान्ह 2 बजे से कलेक्ट्रेट नर्मदा सभागार अनूपपुर में किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने बताया है कि बैठक में एजेंडा बिंदु विभागों के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *