R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Spread the love

खलघाट। संकुल केंद्र पीएम श्री स्कूल खलघाट में आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत संकुल केंद्र की समस्त स्कूलों के शिक्षकों व प्रधान पाठकों का प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश प्रत्येक ग्राम/नगर में 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के असाक्षरों का 100% सर्वे कर उनकी साक्षरता कक्षाएं संचालित करवाना,एवं मार्च 2027 तक प्रत्येक ग्राम/नगर को साक्षर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के संकुल सह समन्वयक देवराम चौधरी ने दिया । प्रशिक्षण में
जनशिक्षक राजेश कुमार प्रजापति, संतोष यादव
और संकुल के समस्त प्रधानपाठक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *