R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

पार्वती बाल्मीक राठौर बनीं भाजपा महिला मोर्चा अनूपपुर की जिला अध्यक्ष ! R Madhya Pradesh

Spread the love

अनूपपुर। भाजपा महिला मोर्चा जिला अनूपपुर की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मीक राठौर को प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन विस्तार के साथ-साथ महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पार्वती बाल्मीक राठौर को शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रिय भूमिका की सराहना की तथा सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *