R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

रामपुर बटुरा कोयला खदान में देशी कट्टे से फायर‌ का मुख्य आरोपी नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रान्त मुराब (भारतीय पुलिस सेवा) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस व्दारा एस.ई.सी.एल की रामपुर बटुरा ओपन कोल माइन्स के जय अम्बे प्रायवेट लिमिटेड के ग्राम खांडा स्थित कार्यालय में दिनांक 07.06.2026 को दोपहर करीब 03 बजे पहुंचकर देशी कट्टा से फायर कर हत्या के प्रयाश के मुख्य आरोपी श्री राम विश्वकर्मा निवासी ग्राम रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.06.2026 को जय अम्बे इंडस्ट्रीय प्रायवेट लिमिटेड मे काम करने वाले टाईम कीपर अमन सिंह क्षत्रीय पिता लल्लू सिंह सोलंकी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम लमकना थाना बडवारा जिला कटनी के व्दारा थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई की दिनांक 07.06.2026 को दोपहर करीब 03 बजे ग्राम खांडा में कंपनी के कार्यालय में सहकर्मचारी रोहित तिवारी, मनमोहन केवट, जीतेन्द्र प्रसाद, प्रभात कुशवाहा, कृष्णकान्त पाण्डेय, पारस एवं अन्य के साथ आफिस का काम कर रहे थे । तभी श्री राम विश्वकर्मा अपने दो साथियों पप्पू विश्वकर्मा और मिथलेश विश्वकर्मा के साथ कार्यालय में घुस आया और बोलने लगा की तुम लोग हमारे 8-10 लोगों को काम पर नहीं रखते हों और इसी बात पर विवाद करते हुये मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये श्रीराम विश्वकर्मा ने कमर के पास से देशी कट्टा निकाल कर जान से मारने के लिये फायर कर दिया ।
तभी गार्ड पारस के व्दारा धक्का दिये जाने से गोली आफिस के फर्श की टाईल्स में जा धसी और तीनो व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये।
उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 324/2026 धारा 109 (1), 296 (बी), 351(2), 331(7),333,3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना में दिनांक 10.06.2026 को आरोपी पप्पू विशब्कर्मा पिता गोविन्द प्रसाद विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल एवं दिनांक 11.06.2026 को आरोपी मिथलेश चर्मकार पिता रामनरेश चर्मकार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तार किया जाने पर माननीय न्यायालय व्दारा जेल भेजा गया है। उक्त प्रकरण का मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा घटना बारदात के तुरन्त बाद फरार हो गया था जो कोतवाली पुलिस व्दारा लगातार पतासाजी की गई।

टी.आई कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयपुश लकडा, प्रधान अरक्षक महेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार (सायबर सेल), आरक्षक अमित यादव, आरक्षक पंकज मिश्रा (सायबर सेल) की टीम के व्दारा मुख्य आरोपी श्रीराम विश्वकर्मा पिता गोविन्द प्रसाद विश्वकर्माी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से बारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा जप्त किया गया है । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रान्त मुराब व्दारा थाना कोतवाली अनूपपुर की उक्त टीम को देशी कट्टा से फायर कर हत्या के प्रयाश मुख्य आरोपी को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने के लिये पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *