इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर सरे बाजार एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने उस पर चाकू से 18 वार किए। फिर गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विनोद राठौर के रूप में हुई है।
एसीपी सोनू डाबर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रमोद साईं यादव को हिरासत में ले लिया है। वह विनोद का पड़ोसी है। मर्डर करने के बाद भागकर अपने घर चला गया था। जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर जा रहे विनोद को पीछे से आए प्रमोद ने धक्का दिया। विनोद सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद प्रमोद ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। विनोद तड़पने लगा। इसके बाद प्रमोद ने चाकू से उसका गला रेत दिया।
प्रमोद ने विनोद को धक्का दिया। फिर चाकू से हमला कर दिया।
प्रमोद ने विनोद को धक्का दिया। फिर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपी और मृतक पड़ोसी हैं
विनोद राठौर रेलवे स्टेशन के पास गुरुकृपा होटल पर वेटर का काम करता था। वह गणेश नगर में रहता था। पड़ोस में रहने वाले प्रमोद साईं यादव से उसका विवाद हुआ था। वह कुलकर्णी भटठा इलाके का रहने वाला है।
घर से 500 मीटर दूरी पर मर्डर
विनोद के चचेरे भाई निर्भय ने बताया- विनोद के पिता शिव नारायण की पहले ही मौत हो गई है। मां प्रभा रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करती हैं। विनोद इकलौता बेटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। आरोपी ने घर से 500 मीटर दूरी पर मर्डर किया है।