रिपोर्ट जमील खान
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर नगरीय प्रशासन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक को पद से हटा दिया है साथ ही उन्हें 5 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है… इस फैसले के बाद पूरे बुंदेलखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है बताया जा रहा है कि पप्पू मलिक के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें सामने आई थीं, जिनकी शुरुआती जांच में उन्हें दोषी पाया गया
इसके बाद 26 फरवरी 2026 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा, जहां कोर्ट के निर्देश पर उन्हें जांच रिपोर्ट सौंपी गई और जवाब देने का मौका दिया गया पप्पू मलिक ने 1 अप्रैल को अपना जवाब पेश किया, लेकिन सरकार उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुई आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आखिरकार शासन ने उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया
इस कार्रवाई को सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है अब नगर पालिका अध्यक्ष का पद खाली हो गया है, जिससे टीकमगढ़ की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है…