पन्ना ! देश प्रदेश सहित पन्ना जिले में भी 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस बार राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कोलकाता के द्वारा की गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। जो विश्व भर में जीवन भर स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने पर ध्यान देने पर जोर देती है। इस कड़ी में पवई नगर के सांदीपनि सीएम राइस विद्यालय में भी योग का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान एसडीएम समीक्षा जैन, तहसीलदार श्रीमती रत्न राशि पाण्डेय,मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश उपाध्याय,विकास खंड शिक्षा अधिकारी हुकुम सिंह यादव,विद्यालय प्राचार्य राम कृष्ण नगायच,सुख सागर सिंह कुंवर सुदीप त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि के साथ शिक्षकों एवं आम लोगों ने योग किया। साथ ही जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए योग करने का संकल्प लिया। बता दें कि प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार योग पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ सरकार ने 100 दिन,100 शहर,100 संगठन अभियान शुरू किया है। जिससे देश भर के संस्थानों और समुदायों को योग को रोज मर्रा की जिंदगी का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
सांदीपनि सीएम राइस विद्यालय पवई में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने किया योग











Leave a Reply