धामनोद/धार | नरेंद्र चौहान
मध्य प्रदेश बलाई समाज महासंघ जिला इकाई धार के अंतर्गत धरमपुरी तहसील कार्यकारिणी का गठन रविवार को धामनोद स्थित मंडी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकुमचंद चौधरी एवं प्रदेश महासचिव सोहन शिंदे मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष शांतिलाल दोने ने तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठन की आवश्यकता एवं उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष झापा गाडगे ने की। इस दौरान धार जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार भार्गव एवं युवा जिला अध्यक्ष मनोज गोयल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं सामाजिक एकता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष शांतिलाल दोने ने महासंघ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए नवीन तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिसका उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से स्वागत किया।
नवगठित कार्यकारिणी में आत्माराम शिंदे एवं गौरीशंकर गाडगे को संरक्षक, काशीराम हिरवानी को कोषाध्यक्ष, रवि चौखरे को सचिव तथा हेमंत भगोरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य विभिन्न पदों पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश युवा प्रभारी प्रवीण राणे, जिला अध्यक्ष शांतिलाल दोने, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार भार्गव, युवा जिला अध्यक्ष मनोज गोयल, जिला संरक्षक हेमराज पांडेय, जगदीशचंद्र उजले, अनिल पिपलाज, राहुल जगदाले, दिनेश गवांदे, कल्याण चावरे, राजेश रावल, महेंद्र रावल, लोकेश झामरे, संजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुरेश तिवारी, दुर्गेश रावल, कैलाश चौधरी, कुंदन गोखले, गुलशन भगोरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
अंत में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा समाजहित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सोहन शिंदे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ललित पांडेय द्वारा किया गया।











Leave a Reply