टीकमगढ़ – भगवान परशुराम जयंती शहर में शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नजरबाग प्रांगण से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
पूर्व विधायक ने किया स्वागत
सिंधी धर्मशाला के पास पूर्व विधायक राकेश लक्ष्मी गिरी ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।