“कायथा में आस्था का महासंगम: 108 कुण्डीय सहस्त्र चण्डी अतिरुद्र महायज्ञ की तैयारियाँ अंतिम चरण में”

Spread the love

अजय नवरंग

उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र अंतर्गत कयथा के लक्ष्मीपुरा में भव्य 108 कुण्डीय सहस्त्र चण्डी अतिरुद्र महायज्ञ को लेकर तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं।

आयोजन स्थल पर इन दिनों बड़े स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यज्ञशाला, मंडप और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

इसी बीच क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आयोजन समिति की तैयारियों की सराहना की।

सांसद ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने इस महायज्ञ को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

यह महायज्ञ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक वातावरण को भी मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed