विधायक पवई ने किया उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त
पवई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रहलाद लोधी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र को मिली है,चाहे वह पवई का नवीन शासकीय महाविद्यालय हो या फिर सिविल अस्पताल। उनके द्वारा सीक्रेट कराई जा रहे कार्यों में एक और महत्वपूर्ण कार्य जुड़ गया है। बता दें कि विद्यार्थियों को उत्तम शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु विधायक के द्वारा पवई के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बालक और बालिका छात्रावास हेतु उच्च शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया था, जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री ,तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मध्य प्रदेश के मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लिए 6 यूनिट स्टाफ क्वार्टर स्वीकृत राशि 181.18 लाख रुपए, सौ सीटर बालक छात्रावास एवं 50 सीटर बालिका छात्रावास निर्माण लागत राशि 983.50 लाख,4 यूनिट एवं टाइप स्टाफ क्वार्टर लागत राशि 99.95 स्वीकृत की गई है। इन स्वीकृत विकास निर्माण कार्यों के लिए उच्च शिक्षा,तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री का पवई विधायक प्रहलाद लोधी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।
