इंदौर के गांधीनगर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

Spread the love

इंदौर से संतोष व्यास

इंदौर के गांधीनगर स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस महापर्व में क्षेत्र की मातृ शक्तियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन श्रीराम मंदिर समिति, गांधीनगर के अध्यक्ष कैलाश पाटीदार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में योगेंद्र महंत (पूर्व राज्यसभा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन), श्रवण सिंह चावड़ा (भाजपा जिला अध्यक्ष, इंदौर) तथा ममता सुभाष सुनेर (पार्षद, वार्ड क्रमांक 15, इंदौर) उपस्थित रहे। चल समारोह के दौरान गांधीनगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई। जगह-जगह पर भक्तों के लिए ठंडा पानी, जूस और फल वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे वातावरण सेवा और समर्पण से भर गया। पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों के बीच भक्ति और आस्था का अलौकिक माहौल देखने को मिला, जिससे पूरा गांधीनगर श्रीराममय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *